हिंदी दिवस पर छोटी सी कविताएं | Short Poems on hindi Day

 हर वर्ष भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, क्योंकि भारत में हिंदी भाषा का बहुत ही महत्व होता है, और इसका प्रचार प्रसार किया जाता है, 14 सितंबर को सभी स्कूलों के बच्चे हिंदी कविताएं वह हिंदी पाठ किए जाते हैं और एक हिंदी भाषा सीखने की प्रेरणा वह हिंदी बोलने की सलाह दी जाती है इसी हिंदी दिवस के मौके पर आज हम आपके लिए फेमस 10 कविताएं लेकर आए हैं, जो आपको बेहद पसंद आने वाली है , हिंदी दिवस पर कविताएं Hindi Divas per kavitaen अगर आप गूगल पर ढूंढ रहे हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

हिंदी दिवस पर छोटी सी कविताएं | Short Poems on hindi Day

हिंदी दिवस पर छोटी कविताएं – Hindi Divas per chhoti kavitaen काफी सारे बच्चे गूगल पर ढूंढते रहते हैं, आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि यहां पर आपको हिंदी दिवस पर छोटी कविताएं देखने को मिलेगी जिनको आप कॉपी करके कहीं पर भी शेयर कर सकते हैं, या फिर आप अपनी कॉपी में उतार सकते हैं, दुनिया भर में लगभग 500 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा हिंदी भाषा बोली जाती है, हिंदी दिवस के दिन सरकारी कार्यों को प्राइवेट कार्यालय में दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

अलग-अलग हैं धर्म यहाँ

अलग-अलग हैं धर्म यहाँ
हैं अलग-अलग कई भाषाएँ
आपस में बातें करने को
फिर भी सब हिंदी अपनाएं,
बहुत सभ्य यह भाषा है
लगती भी संस्कारी है
सब को जो जोड़ कर रखती
हिंदी भाषा प्यारी है।

रचे गये साहित्य इसी में
रचे गए इतिहास
हिंदी से ही होता है
अपनेपन का आभास,
सरे राष्ट्र की भाषा है ये
संस्कृत की बेटी दुलारी है
सब को जो जोड़ कर रखती
हिंदी भाषा प्यारी है।

सारे भारतवासी मिलकर
हिंदी का गुणगान करें
फर्ज हमारा यही है बनता
हिंदी का सम्मान करें,
हिंदी अपनाएं दिल से
इसी में समझदारी है
सब को जो जोड़ कर रखती
हिंदी भाषा प्यारी है।

हिन्दी की मिठास, हिन्दी की बात,

हिन्दी की मिठास, हिन्दी की बात,
हिन्दी के बिना, अधूरा है सब कुछ।
शब्दों का जादू, भाषा की शान,
हिन्दी हमारी प्यारी, बढ़ाती मान।
हिन्दी के सौंदर्य, है अद्वितीय,
हर शब्द में छुपा है अमूल्य रत्न।
हिन्दी दिवस पर, हम सब मिलकर,
इसे बढ़ावा दें, बनाएं महान।
हिन्दी को जन्म दिन की शुभकामनाएँ,
सबको मिले इसके संग अच्छे सपने।

उच्चवर्ग की प्रिय अंग्रेजी

उच्चवर्ग की प्रिय अंग्रेजी
हिंदी जन की बोली है
वर्ग भेद को खत्म करेगी
हिंदी वह हमजोली है,
सागर में मिलती धाराएँ
हिंदी सबकी संगम है
शब्द, नाद, लिपि से भी आगे
एक भरोसा अनुपम है
गंगा कावेरी की धारा
साथ मिलाती हिंदी है

गिरिजा कुमार माथुर

हिंदी हमारा मान है

हिंदी हमारा मान है
हिंदी ही सम्मान है
हिंदी हमारे देश की
प्यारी सी पहचान है

हिंदी को समर्पित मेरे दिलो-जां हैं
हिंदी मेरी मातृभाषा हिंदी मेरी मां है

गूंजी हिन्दी विश्व में

गूंजी हिन्दी विश्व में,
स्वप्न हुआ साकार;
राष्ट्र संघ के मंच से,
हिन्दी का जयकार;
हिन्दी का जयकार,
हिन्दी हिन्दी में बोला;
देख स्वभाषा-प्रेम,
विश्व अचरज से डोला;
कह कैदी कविराय,
मेम की माया टूटी;
भारत माता धन्य,
स्नेह की सरिता फूटी!

हम सबकी प्यारी

हम सबकी प्यारी,
लगती सबसे न्यारी।
कश्मीर से कन्याकुमारी,
राष्ट्रभाषा हमारी।
साहित्य की फुलवारी,
सरल-सुबोध पर है भारी।
अंग्रेजी से जंग जारी,
सम्मान की है अधिकारी।
जन-जन की हो दुलारी,
हिन्दी ही पहचान हमारी।

बनने चली विश्व भाषा जो

बनने चली विश्व भाषा जो,
अपने घर में दासी,
सिंहासन पर अंग्रेजी है,
लखकर दुनिया हांसी,
लखकर दुनिया हांसी,
हिन्दी दां बनते चपरासी,
अफसर सारे अंग्रेजी मय,
अवधी या मद्रासी,
कह कैदी कविराय,
विश्व की चिंता छोड़ो,
पहले घर में,
अंग्रेजी के गढ़ को तोड़ो।

राष्ट्रभाषा की व्यथा

राष्ट्रभाषा की व्यथा,
दु:खभरी इसकी गाथ,
क्षेत्रीयता से ग्रस्त है,
राजनीति से त्रस्त है,
हिन्दी का होता अपमान,
घटता है भारत का मान,
हिन्दी दिवस पर्व है,
इस पर हमें गर्व है,
सम्मानित हो राष्ट्रभाषा,’
सबकी यही अभिलाषा,
सदा मने हिन्दी दिवस,
शपथ लें मने पूरे बरस,
स्वार्थ को छोड़ना होगा,
हिन्दी से नाता जोड़ना होगा,
हिन्दी का करे कोई अपमान,
कड़ी सजा का हो प्रावधान,
हम सबकी यह पुकार,
सजग हो हिन्दी के लिए सरकार।

गूंजी हिन्दी विश्व में

गूंजी हिन्दी विश्व में,
स्वप्न हुआ साकार;
राष्ट्र संघ के मंच से,
हिन्दी का जयकार;
हिन्दी का जयकार,
हिन्दी हिन्दी में बोला;
देख स्वभाषा-प्रेम,
विश्व अचरज से डोला;
कह कैदी कविराय,
मेम की माया टूटी;
भारत माता धन्य,
स्नेह की सरिता फूटी!

हम सबकी प्यारी

हम सबकी प्यारी, लगती सबसे न्यारी।
कश्मीर से कन्याकुमारी, राष्ट्रभाषा हमारी।
साहित्य की फुलवारी,
सरल-सुबोध पर है भारी।
अंग्रेजी से जंग जारी,
सम्मान की है अधिकारी।
जन-जन की हो दुलारी,
हिन्दी ही पहचान हमारी।
– संजय जोशी ‘सजग’ 

अंतिम शब्द :-

हमारे द्वारा शेयर की गई हिंदी दिवस पर छोटी कविताएं आपको पसंद जरूर आई होगी इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें क्योंकि हम आपको यहां पर सभी प्रकार की जानकारियां शेयर भी करते रहते हैं, आप हमारे टेलीग्राम चैनल को भी ज्वाइन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top